{"_id":"65e5fdfd751b8e351000c85d","slug":"three-accused-of-gang-providing-jobs-on-fake-certificates-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-112488-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी लगवाने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी लगवाने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को किया पकड़ा
विज्ञापन
गुलावठी। एसटीएफ मेरठ व थाना पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र पर एसएससी (जीडी) व अन्य विभागों में नौकरी लगवाने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी कागजात, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन व एक कार बरामद की गई है। दो आरोपी मौके से भाग गए। आरोपी एक अभ्यर्थी से 5 लाख रुपये लेते थे।
एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें व गुलावठी पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी कागजात तैयार कर एसएससी (जीडी) व अन्य विभागों में नौकरी लगवाने वाले गिरोह के सदस्य कार से गुलावठी की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर एसटीएफ मेरठ व गुलावठी पुलिस ने क्षेत्र के गांव मिट्ठेपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सामने से आ रही कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त तरुण निवासी मोहल्ला विकास कॉलोनी गुलावठी, रोबिन निवासी गांव बनबोई गुलावठी और सचिन निवासी गांव भटौना गुलावठी के रूप में हुई है।
आरोपियों के पास से 12 आधार कार्ड, तीन मूल निवास प्रमाणपत्र, छह रजिस्ट्रेशन फार्म, तीन मार्कशीट की फोटो कॉपी, एक मार्कशीट बनाने का परफोर्मा, एक एडमिट कार्ड एसएससी, एक वोटर आई कार्ड बनाने का प्रोफार्मा, एक वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दूसरे प्रदेशों के लोगों के फर्जी कागजात तैयार कर एसएससी (जीडी) व अन्य विभागों में नौकरी लगवाते हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच लाख रुपये लेते हैं। पुलिस ने बताया कि फरार दो आरोपी सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मांगलौर के निवासी हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।