{"_id":"645bd0cd3290e7f73e0eadf8","slug":"threat-of-scorching-with-acid-on-protest-against-molestation-bulandshahr-news-c-30-1-103064-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छेड़छाड़ के विरोध पर तेजाब से झुलसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छेड़छाड़ के विरोध पर तेजाब से झुलसाने की धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बीएड की छात्रा के साथ उसके गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपी ने घर में घुसकर छात्रा और उसकी मां पर जानलेवा हमला भी किया। हमले में मां-बेटी घायल हो गई हैं।
आरोपी ने पीड़िता को भविष्य में तेजाब से झुलसाकर हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसकी मां और बुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी बीएड कर रही है। बीते दिनों उसकी बेटी नगर के ही एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से कोचिंग की थी। उस दौरान उनके गांव का एक युवक भी कोचिंग उसी सेंटर पर क्लास कर रहा था। कोचिंग क्लास करते समय आरोपी उनकी बेटी को देखकर अश्लील हरकतें करता था। बेटी की शिकायत पर उन्होंने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। छात्रा जब भी घर से निकलती है तो आरोपी उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता है। इसके अलावा आरोपी ने उसे को बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पर्चे छपवाकर पड़ोस में डाल दिए। बीते दिनों आरोपी और उसकी मां उसके घर में घुस आए और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर होने पर आरोपी भविष्य में तेजाब से झुलसाकर हत्या करने की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।