{"_id":"64f0c48204d55b8bae002bd4","slug":"thousands-of-devotees-took-a-dip-of-faith-in-ganga-on-shravani-purnima-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3655-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: श्रावणी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: श्रावणी पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/अनूपशहर/नरौरा। श्रावणी पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अनूपशहर, नरौरा, कर्णवास और अहार के गंगा घाटों पर पूरे दिन गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रावणी पूर्णिमा पर श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्यदेव को जल अर्पण कर नमस्कार किया। साथ ही पूजन आदि विधि को पूरा किया। अनूपशहर में गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालुओं का दोपहर बाद तक आना-जाना लगा रहा। इसी तरह अहार में सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी घाट पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मां अवंतिका देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। साथ ही श्री अंबकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भी भगवान शिव को जलाभिषेक किया। इस दौरान मेले जैसा माहौल बना रहा। नरौरा और कर्णवास के अलावा रामघाट और ब्रजघाट समेत अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन आदि किया। यहां पर जिले के अलावा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा तक के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे और गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। सभी गंगा घाटों पर दोपहर बाद तक चले गंगा स्नान के दौरान जगह-जगह पुलिस तैनात रही। इसके चलते यातायात सुचारू रहा और जाम न लगने के कारण पुलिस ने भी राहत की सांस ली।