फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves stole goods from the house by posing as junk dealers

Bulandshahar News: चोरों ने कबाड़ी बनकर घर से चोरी किया सामान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शातिर चोरों ने कबाड़ी बनकर एक व्यक्ति के घर से सामान चोरी कर लिया। आरोप है कि बुधवार को आरोपी फिर से उनकी काॅलोनी में आए उनके घर में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस पर घर के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी राहुल राना ने बताया कि वह सिविल लाइंस में अपने परिवार के साथ रहते हैं। राहुल राना के अनुसार 9 मई को कबाड़ी बनकर उनके घर से तार, लोहा, पीतल की फिटिंग आदि का सामान चोरी कर लिया था। जबकि आरोपी कुछ सामान को कट्टे में भरकर छोड़ गए थे। 10 मई को एक व्यक्ति अपने साथ एक बालक को लेकर उनके घर पहुंचा और कट्टे का सामान देने के लिए कहने लगा, जिस पर उनकी पत्नी ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने फोन पर उन्हें दी थी। 24 मई को आरोपी ने पुन: मोहल्ले में आकर उनके घर में घुसने का प्रयास किया। उन्हें आते देखकर आरोपी वहां से भाग गया। 28 मई को दो लोग मोहल्ले में पहुंचे और उनके घर में घुसने का प्रयास करने लगे। मोहल्लेवासियों की मदद से उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान फैसल उर्फ केडी के रूप में हुई। आरोपी को नगर पुलिस को सौंप दिया गया। नगर पुलिस ने आरोपी फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed