{"_id":"68a35aa8056833485c0d4118","slug":"thief-who-stole-licensed-gun-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-139026-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, बंदूक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लाइसेंसी बंदूक चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, बंदूक बरामद
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया लाइसेंसी बंदूक चोर। स्रोत : पुलिस
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार निवासी मोहम्मद आरिफ के घर से लाइसेंसी बंदूक व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद विहार साठा निवासी पीड़ित मोहम्मद आरिफ ने 16 अगस्त की सुबह नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रात को वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। घर में बाहर जाली का गेट लगा हुआ था जबकि मुख्य गेट खुला हुआ था। आरोप है कि रात के वक्त अज्ञात व्यक्ति जाली के गेट में लगी कुंडी को खोलकर घर में घुस आया।
आरोपी ने घर के अंदर से एक लाइसेंसी बंदूक, 10 कारतूस, मोबाइल फोन आदि सामान चोरी कर लिया। आंख खुलने पर पीड़ित को चोरी का पता चल सका। इसके बाद पीड़ित ने अपने पुत्र के साथ पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा, जिसमें अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर चोरी कर सामान को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करनी शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त सचिन कुमार निवासी खोड़ा काॅलोनी फेस तृतीय मयूर विहार थाना खोड़ा गाजियाबाद, हाल निवासी मोहल्ला पन्नी नगर रेलवे लाइन पार कोतवाली नगर बुलंदशहर के रूप में की।
विज्ञापन
स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को पठान के बाग के सामने आम के बाग से चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पर नोएडा और गाजियाबाद के भी विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।