{"_id":"6811075af1e8e935b7038029","slug":"there-will-be-a-model-solar-village-in-the-district-one-crore-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133174-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में होगा एक मॉडल सोलर गांव, खर्च होंगे एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में होगा एक मॉडल सोलर गांव, खर्च होंगे एक करोड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की पांच हजार से अधिक आबादी वाली एक ग्राम पंचायत को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। 5000 आबादी वाले गांव को मॉडल सोलर गांव बनाने के लिए एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए विभाग ने ग्राम पंचायत के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक बिजली खर्च में कटौती करते हुए स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है। जिले के कई कार्यालय पहले ही सौर ऊर्जा से लैस हो चुके हैं। जबकि कई में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। अब गांवों तक इसे पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। चयनित ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, मिनी सचिवालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। पंचायत की सड़कों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी और ग्रामीणों को उनके घरों में सौर ऊर्जा कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी नेडा के परियोजना निदेशक थान सिंह ने बताया कि जिले में 5000 से अधिक आबादी वाले 110 से अधिक गांव हैं। इन गांवों से आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन मिलने के बाद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिस पंचायत से सौर ऊर्जा योजना के तहत सबसे अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उसे मॉडल के रूप में चुना जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए काम तेजी से चल रहा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत बनाए जाने वाले मॉडल सोलर गांव का जल्द चयन कर लिया जाएगा। साथ ही इसकी फाइल आगामी कार्रवाई के लिए शासन को भेजी जाएगी।