फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was power failure for nine hours in Bugrasi, five hours in Narora, consumers worried.

Bulandshahar News: बुगरासी में नौ, नरौरा में पांच घंटे बिजली रही गुल, परेशान हुए उपभोक्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was power failure for nine hours in Bugrasi, five hours in Narora, consumers worried.
बुगरासी/नरौरा। देहात क्षेत्रों में बिजली गुल की समस्या रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुगरासी में शनिवार रात करीब नौ घंटे और नरौरा में रविवार दोपहर करीब पांच घंटे बिजली गुल रही। लगातार बिजली गुल रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए और लोगों को उमस में बिना बिजली रहना पड़ा।
विज्ञापन

बुगरासी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती के दौरान, लोगों को पंखे और कूलर के बिना समय बिताना पड़ा। बिजली गुल रहने से पानी की भी समस्या हो गई। वहीं, जिन घरों में इन्वर्टर लगे हुए थे, वे भी पूरी तरह से डाउन हो गए। मनी अग्रवाल व मुकेश कुमार व्यापारी ने बताया कि शनिवार शाम बाजार में अंधेरा होने के कारण दुकान भी जल्दी बंद हो गई। अधिक गर्मी होने के कारण सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे करीब बिजली आने पर राहत मिल सकी। उधर, नरौरा में विद्युत लाइन पर आ रही पेड़ों की टहनियों को काटने के कार्य के चलते रविवार को नगर क्षेत्र में करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

--
पेड़ों की लाइन पर आ रही टहनियों से फाल्ट के कारण बाधित होने वाली आपूर्ति की समस्या के चलते लाइन से टहनियां हटाने का कार्य किया गया था। इसके बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। - योगेश कुमार, जेई नरौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कस्बे की जर्जर 11 हजार की विद्युत लाइन बदलने के कारण शटडाउन लिया गया। लाइन बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति दे दी गई। - कृष्णा नंदन, एसडीओ बुगरासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed