फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was a traffic jam in Khurja city throughout the day, people were troubled

Bulandshahar News: खुर्जा शहर में दिन भर लगा रहा जाम, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam in Khurja city throughout the day, people were troubled
खुर्जा के गांधी मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन । संवाद
खुर्जा। नगर में बृहस्पतिवार को दिनभर जाम की समस्या बनी रही। ऐसे में बाजारों में आए ग्राहक व अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी रोड पर सबसे ज्यादा समस्या बनी रही। इसका असर शहर की गलियों और कॉलोनियों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन


व्यापारी रोहित गीरी ने बताया कि त्योहार के कारण बाजार में लोगों कि भीड़ बढ़ रही है लेकिन पार्किंग के लिए उचित स्थान ना होने के कारण लोग अपने वाहनों को रास्ते में खड़ा कर रहे हैं। इससे से बाजार में यातायात प्रभावित हो रहा और ग्राहकों व व्यापारी दोनों को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के गांधी मार्ग, जेवर अड्डा चौराहा, बजाजा बाजार, सुभाष रोड, जंक्शन मार्ग, कचहरी मार्ग, कबाड़ी बजार, सराफा बाजार पर दिनभर जाम लगा रहा। किराना व्यापारी ज्योति स्वरूप ने बताया कि त्योहार के चलते शहर में वाहनों के दबाव ज्यादा रहा। शहर में चल रहे ई रिक्शा का रास्ते में कहीं भी खड़े हो जाने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, जिस कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed