फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft case

फोटो हाथ में, फिर भी चोरों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
theft case
फोटो हाथ में, फिर भी चोरों को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। लक्ष्मी नगर कॉलोनी में व्यापारी नेता अनिल देशभक्त के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस पर उगलियां उठनी लगी हैं। लोगों का आरोप है कि सीसीटीवी कैमरे में चोरों के कैद होने के बाद भी पुलिस अब तक उन्हें नहीं पकड़ पाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
गत 23 जून की रात को नगर के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त के घर से चोरों ने करीब साढ़े सात लाख रुपये की नकदी और 12 तोले सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया था। अनिल देशभक्त ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को कई व्यापारियों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन कर घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसएसपी ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। हालांकि, दो दिन बाद भी पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल सकी है। व्यापारियों का आरोप है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर कैद हुए थे। इसके बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

व्यापारी करेंगे आंदोलन
वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस की जांच अभी चार कदम ही चल सकी है। मामले का जल्द खुलासा नहीं होता है, तो व्यापारी आंदोलन पर मजबूर होंगे। - अनुज अग्रवाल सर्राफ , जिला महामंत्री व्यापारी सुरक्षा फोरम
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द हो खुलासा
व्यापारियों के साथ हो रही वारदातें चिंता का सबब है, पुलिस को व्यापारी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही चोरी की इस वारदात का जल्द से जल्द राजफाश किया जाना चाहिए। - रविंद्र गोयल जिला प्रभारी व्यापारी सुरक्षा फोरम
चौकी पास चोरी निंदनीय
व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री के आवास पर चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी होना निंदनीय है। चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाना चाहिए। - अशोक मित्तल संरक्षक व्यापारी सुरक्षा फोरम
व्यापारियों को मिले सुरक्षा
चोरी और व्यापारियों के साथ हो रही वारदातें चिंता का सबब है। व्यापारी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे। जल्द चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। - राकेश मित्तल जिलाध्यक्ष व्यापारी सुरक्षा फोरम

पुलिस की टीमें लगातार घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - अखिलेश कुमार त्रिपाठी, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed