{"_id":"62f1411715119b6bcb1c68df","slug":"theft-bulandshahr-news-gbd2427437109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेरठ हाईवे स्थित एक कालोनी में पुलिसकर्मी के घर से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पुलिसकर्मी परिवार के साथ छुट्टी बिताने के लिए गांव गया हुआ था। तीन दिन बाद आकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिसकर्मी के घर में एक साल में चोरी की यह पांचवीं घटना है।
नेशनल हाईवे 334 स्थित एक कालोनी में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित योगेश कुमार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करता है। पीड़ित ने बताया कि तीन दिन की छुट्टी लेकर वह अपने परिवार के साथ गांव गया हुआ था। सोमवार को वापस आकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। इसके अलावा कमरे के कुंदे को भी तोड़ा गया था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखी 25 हजार की नकदी, छह जोड़ी बिछुवे, चार जोड़ी पाजेब, तीन लोंग, दो अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र और दो मोबाइल फोन समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान गायब था। इसके बाद कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच पड़ताल के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है।
एक साल में पांच बार हुई चोरी
पीड़ित योगेश कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में उसके घर में करीब पांच बार चोरी हो चुकी है। ऐसे में अब उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। बताया कि कॉलोनी में रहने वाले अन्य लोगों ने भी चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए कोतवाली देहात पुलिस को लगाया गया है। चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। गेट पर तैनात रहने वाले गार्ड से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शशांक सिंह, एएसपी