{"_id":"616b129792619d47280d6379","slug":"theft-bulandshahr-news-gbd227826463","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनापुरम में घर की आलमारी से 3.25 लाख चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनापुरम में घर की आलमारी से 3.25 लाख चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापुरम में घर की आलमारी से 3.25 लाख चोरी
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यमुनापुरम कॉलोनी निवासी सुरेंद्रपाल सिंह के घर से 3.25 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यमुनापुरम कॉलोनी निवासी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनके घर पर काजल और बबीता नाम की दो महिलाएं काम करती हैं। घर की आलमारी व अन्य स्थानाें पर बीते दिनों उन्होंने लाखाें रुपये की नकदी रखी हुई थी। लेकिन, दो दिन पूर्व जब उन्हें रकम की जरूरत पड़ी तो उन्होंने आलमारी में रखी नकदी को ढूंढा, लेकिन आलमारी में रखे करीब 3.25 लाख रुपये गायब थे। एएसपी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी महिला बबीता व काजल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।