{"_id":"662a8d0b1758faba430b5a68","slug":"the-young-man-stole-cash-worth-rs-27-thousand-while-taking-the-lift-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103472-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: लिफ्ट लेकर युवक ने 27 हजार की नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: लिफ्ट लेकर युवक ने 27 हजार की नकदी चुराई
विज्ञापन
पहासू। राजस्थान से खल बेचने आए किसान के ट्रैक्टर पर बैठे एक अज्ञात युवक ने 27 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। मामले में पीड़ित किसान ने बुधवार शाम को पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजस्थान के भरतपुर जनपद के तालफूरा गांव निवासी देवी सिंह ने बताया कि वह किराये पर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता है। बुधवार को वह राजस्थान से खल लेकर पहासू आया था। जहां उसने दुकान पर खल उतार दिया और दुकानदार ने उसको 27,522 रुपये दिए। इसके बाद वह वापस राजस्थान के लिए निकल गया। तभी पहासू में सोमना रोड पर एक अज्ञात युवक लिफ्ट लेने के बहाने उसकी ट्रॉली में आकर बैठ गया। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर युवक ट्रॉली से उतर गया। कुछ देर बाद पीड़ित ने देखा कि उसका बैग गायब था, जिसमें नकदी और अन्य दस्तावेज थे। पीड़ित ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। सीओ शिकारपुर शोभित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।