फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The young man shot himself with a pistol, condition critical

Bulandshahar News: युवक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The young man shot himself with a pistol, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव भिकनपुर में सोमवार को एक युवक ने अपने घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घायल के जबड़े समेत कमरे से शराब की बोतलें बरामद की हैं।

क्षेत्र के गांव भिकनपुर निवासी रविंद्र भाटी (45) ने सोमवार को अपने कमरे में जाकर अपने मुंह पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली रविंद्र के जबड़े पर लगी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसको बुलंदशहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फॉरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। बताया गया कि युवक होली पर्व से अधिक शराब का सेवन कर रहा था। साथ ही उसका मोबाइल भी पिछले दिनों गुम हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed