फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The young man injured in the collision with the ambulance died

Bulandshahar News: एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर के मोड़ पर सोमवार शाम एंबुलेंस की टक्कर से घायल हुए युवक सुनील सिंह निवासी गांव सैमली की मंगलवार शाम मौत हो गई। सुनील को मेरठ मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के गांव सैमली निवासी चरन सिंह उर्फ रन सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम को उनके बेटे सुनील सिंह अपने गांव सैमली आने के लिए बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर हसनपुर मोड़ के पास सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी स्याना की तरफ से एक एंबुलेंस का चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उनके बेटे सुनील को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल सुनील को मेरठ के निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मेरठ में चिकित्सकों ने सुनील की हालत नाजुक बताकर मंगलवार को दिल्ली ले जाने के लिए बोल दिया। इस पर परिजन उन्हें हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। देहात पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में एंबुलेंस के नंबर के आधार पर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed