फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The weather turned again

ठंड ने कंपकंपाया, धूप ने दी राहत

Wed, 18 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 18 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
The weather turned again
ठंड - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों में बर्फबारी के चलते बुधवार की शुरूआत कोहरा और कंपकंपा देने वाली ठंड के साथ हुई। हालांकि दोपहर में निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बर्फबारी तक ऐसा मौसम जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दो दिन से ठंड का सभी को सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ठंडी हवा चली तो बुधवार की सुबह कोहरा और ठंड ने सभी को बेहाल कर दिया। कोहरा होने के कारण दृश्यता कम हो गई और गलन बढ़ गई। इसके चलते वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। 11 बजे के बाद धूप निकलने पर ठंड से थोड़ी राहत मिली।  बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8 व शुक्रवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से कोहरा और गलन का कहर जारी रहेगा। बादल छाने से भी ठंड जारी रहेगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं बन रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कई दिन तक ऐसा मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के चलते ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस रद्द, 8 ट्रेनें लेट
कोहरे के चलते कई दिनों से काफी देरी से चल रही दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया। वहीं आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। 


मूरी एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे, महांनदा एक्सप्रेस छह घंटे, कालका मेल 4 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 12 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 6 घंटे, कालिंदी एक्सपरेस एक घंटे और संगम एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के रद्द होने और देरी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।  इसके चलते इस ट्रेन पर पहले ही रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed