फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The support of old age was taken away, how will he spend his life now

पिता का दर्द : बुढ़ापे का सहारा ही छीन लिया, अब कैसे कटेगी जिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The support of old age was taken away, how will he spend his life now
गांव फरहादपुर में मृतक अजीत के गमजदा माता-पिता व बहन। संवाद
बुलंदशहर। हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट के बाहर कार की टक्कर से अजीत की मौत के बाद परिवार में मातम है। पीड़ित पिता उमराव सिंह का कहना है कि अजीत ही उनके बुढ़ापे का सहारा था। मेरी तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई। अब किसके सहारे जिंदगी कटेगी। बेटे की इरादतन हत्या की गई है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अजीत के पिता उमराव सिंह ने कहा कि कार चालक करीब आधा घंटे से पार्किंग में इंतजार कर रहा था। जब अजीत बाहर आया तो आरोपी ने तेज रफ्तार से कार चलाई और अजीत की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि अब 70 वर्ष की उम्र में उनकी दुनिया उजड़ गई और घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन

अजीत ने 14 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था और फिलहाल वह दिल्ली जल बोर्ड में संविदा सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी अविवाहित है। ऐसे में अजीत बार-बार अपनी बहन की शादी धूमधाम से करने की बात करता था। हाल ही में अजीत ने घर भी बनवाया था। पिता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के तहेरे भाई श्रीनिवास ने बताया कि अजीत शुरू से ही मेहनती और दोस्तों पर जान छिड़कने वाला था। रविवार को भी वह दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की बात कहते हुए गया था। बताया कि रेस्टोरेंट में अजीत जिस युवती का जन्मदिन मना रहा था, उससे इंस्टाग्राम पर करीब चार माह पहले जान पहचान हुई थी, हालांकि इस बारे में किसी भी परिजन को कुछ नहीं बताया था।
चार जुलाई को जन्मदिन पर करना था भव्य पार्टी : अजीत की छोटी बहन सोनम ने बताया कि चार जुलाई को अजीत का जन्मदिन था। हापुड़ में रेस्टोरेंट में बैठे हुए अजीत ने वीडियो कॉल करते हुए उन्हें दिखाया कि जन्मदिन की पार्टी ऐसी होती हैं।

कहा था कि चार जुलाई को वह अपने जन्मदिन के अवसर पर भी ऐसे ही पार्टी करेगा और बहन के साथ मां को भी कपड़े दिलाएगा। सोनम ने कहा कि जन्मदिन से पहले ही मेरा भाई चला गया। मां ने रोते हुए कहा कि मेरे बेटे ने अपनी जन्मदिन की पार्टी में आई फोन मांगा था। मैंने कहा था तू ले ले। पैसे तो हैं नहीं एक भैंस बेच देंगे। रोते हुए मां बोली उसने हमारी सारी जरूरतें पूरी कीं। पता नहीं अब घर कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed