फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The software will poll duty personnel

सॉफ्टवेयर लगाएगा मतदान कर्मियों की डयूटी

Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
The software will poll duty personnel
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2017 में आयोग का सॉफ्टवेयर कर्मचारियों की बूथों पर ड्यूटी लगाएगा। कार्मिक सेल में कर्मचारियों का विवरण अपलोड किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना होने से चंद मिनट पहले ड्यूटी की सूचना देगा। वहीं, बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने ईवीएम का प्रथम रेडमाइजेशन किया।

इस बार 17072 कर्मचारियों के कंधों पर विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। आयोग के पास 23399 कर्मचारियों का डाटा भेजा गया है। 2561 बूथों पर एक पोलिंग अफसर और तीन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। सरकारी मशीनरी कर्मचारियों का विवरण सॉफ्टवेयर में अपलोड करने में जुट गया है।
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज से मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टियां रवाना हागी। रवानगी से चंद मिनट पहले मतदान कर्मचारियों को बूथ की जानकारी दी जाएगी। वहीं, बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने एनआईसी में कंप्यूटर से साफ्टवेयर में विधानसभा क्षेत्रवार आवंटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आवंटन 115 प्रतिशत कार्या एवं पांच प्रतिशत प्रशिक्षण के लिए रेडमाइजेशन किया गया। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी इवीएम मंजू लता, भाजपा, सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।


अफसर बोले
निष्पक्ष चुनाव के लिए सॉफ्टवेयर से ड्यूटी तय की जाएगी। कर्मचारियों का नाम, पता, विभाग और नौकरी का क्षेत्र समेत तमाम जानकारी अपलोड कर दी गई है। पोलिंग पार्टियों को बूथ की ओर प्रस्थान करने से पहले से ड्यूटी पत्र दिया जाएगा। -  आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed