फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The road was not the boycott

सड़क न बनी तो चुनाव बहिष्कार

Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The road was not the boycott
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘गुलावठी से बरमदपुर- अजीतपुर बागवाला सड़क का निर्माण 15 दिन के अंदर शुरू नही हुआ तो भाकियू आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। ’ यह निर्णय ग्राम बरमदपुर में शनिवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में लिया गया।

पंचायत में भाकियू नेता वीर सिंह तेवतिया ने कहा कि सड़क निर्माण ना होने के कारण करीब 20 गांवों के लोग परेशान है। बरसात में इस मार्ग से गुजरना संभव नहीं होता । उन्होंने पंचायत में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल तय किए जाने की मांग उठाई। पंचायत की अध्यक्षता खचेडू सिंह ने की तथा संचालन जसवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन


पंचायत में जितेंद्र सिंह, मांगेराम, धीरज सिंह, ब्रहम सिंह, देवेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मुश्ताक आदि मौजूद रहे।

सड़क निर्माण के लिए धरना
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बना जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग दो साल में ही जर्जर हो गया। इस सड़क का पुन:निर्माण कराने के लिए कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रर्दशन का नेतृत्व कर रहे सुनील चरौरा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मार्ग पर जल्दी काम नही शुरू किया गया तो डीएम कार्यालय पर धरना-प्रर्दशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पूर्व सुनील चरौरा ने बुद्व पैंठ तिराहे के पास मंदिर पर गन्ना परिषद से 22 लाख की लागत से बनने वाली अर्जुनपुर मढ़ैया -जसैर मार्ग का शिलान्यास किया। धरना देने वाले ग्रामीणेां मे प्रमुख रूप से अजयवीर सिंह, राकेश चौधरी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed