फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The road built at a cost of lakhs broke down after two days

Bulandshahar News: दो दिन बाद ही टूटकर बिखर गई लाखों की लागत से बनी सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
The road built at a cost of lakhs broke down after two days
खुर्जा के जेवर अड्डा चौराहे पर टूटकर बिखरी पड़ी रोड़ियां - संवाद
खुर्जा। पुरानी तहसील रोड से जेवर अड्डा तक करीब 30 लाख रुपये की लागत से नई सड़क बनी है। बनने के दो दिन ही सड़क टूटकर बिखरनी शुरू हो गई है। आलम यह है कि वहां पर दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को साइकिल सवार छात्र वहां गिर गया था।
विज्ञापन

खुर्जा रोडवेज बस अड्डा गेट से जेवर अड्डा चौराहा तक नगर पालिका की ओर से सड़क का नवीनीकरण कराया गया है। 31 दिसंबर को सड़क बन गई थी। सड़क निर्माण के चलते पालिका कर्मचारियों ने एक दिन के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके बावजूद सड़क ठीक से नहीं बन सकी।
विज्ञापन

सड़क बनने के बाद ही टूटनी शुरू हो गई थी। अब यह स्थिति है कि रोड़ियां टूटकर बाहर आ गई हैं। कई जगह सड़क जर्जर हो गई। सड़क पर रोड़ियां पड़ी रहने के कारण दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। मंगलवार को कोचिंग से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र वहां फिसल गया था। आस-पास के दुकानदारों ने छात्र को उठाया था। इसके अलावा एक स्कूटी सवार युवक फिसल गया, जो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे टकराने के बाद ई-रिक्शा पलट गई। इसमें चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर जांच की गई। इसमें ठेकेदार से बात की गई है। मोड़ होने के कारण उन्होंने सील कोट लगाया, जो तापमान कम होने के कारण बाहर आ गई है। यह दोबारा लगवाई जाएगी। - पूजा श्रीवास्तव, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed