फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The rain brought relief from the humidity

Bulandshahar News: झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The rain brought relief from the humidity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। किसान धान की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित थे। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। लोगों को उमस से राहत मिली है। बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक आगामी कई दिनों तक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।

शनिवार को झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया तो वहीं खेत खलिहानों में पानी भरा नजर आया। कई जग जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कालाआम, कचहरी रोड, भूड़ रोड, मोहल्ला साठा, कृष्णा नगर, अंसारी रोड, चौक बाजार, राधा नगर, डीएम रोड, अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र समेत में कई जगह जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान रमेश, नरेंद्र, भूप सिंह और प्रमोद का कहना है कि इस समय धान समेत अन्य फसलों के लिए बारिश की जरूरत थी। अब बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री था। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि इस समय बारिश फसलों के लिए जरूरी है। जिले में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई है। इससे सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को होगा। अब आगामी कई दिन तक बादल छाने और बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed