फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The number of trains will increase at Khurja Junction in November

Bulandshahar News: नवंबर में खुर्जा जंक्शन पर ट्रेनों की बढ़ेगी संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। गाजियाबाद-टूंडला खंड में ट्राफिक पॉवर ब्लॉक कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। 20 से 22 नवंबर के बीच खुर्जा जंक्शन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया गया है। इस दौरान श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज, आनंद विहार टर्मिनल-छपरा, कटिहार-अमृतसर, प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का खुर्जा जंक्शन होते हुए संचालन होगा। स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद-टूंडला खंड में ट्रैफिक पावर ब्लॉक कार्य के चलते आठ से अधिक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज को चलने वाली जम्मू मेल 20 व 21 नवंबर को अंबाला से सहारनपुर-मेरठ शहर-खुर्जा जंक्शन से अलीगढ़ होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन

गाड़ी सं. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 20 नवंबर को खुर्जा जंक्शन से गाजियाबाद की जगह मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते संचालित होगी। गाड़ी सं. 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ को चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अलीगढ़ से गाजियाबाद की जगह 21 नवंबर को खुर्जा जंक्शन-मेरठ शहर-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। गाड़ी सं. 05306 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा 22 नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से इटावा की जगह गाजियाबाद-हापुड़-खुर्जा जंक्शन होते हुए संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed