{"_id":"697106c79688814715075054","slug":"the-notification-for-the-construction-of-the-greenfield-link-expressway-will-be-issued-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147377-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेस-वे को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए प्रशासन बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर सकता है। जिले में 39 गांवों के करीब 8700 किसानों की 677 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण करीब 4500 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर की सीमा से होकर कुल 39 गांवों से होकर गुजरेगा। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इसके लिए जिले के 8700 किसानों की 677 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि अधिग्रहण पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन को 950 करोड़ रुपए की पहली किश्त मिल चुकी है। ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जनपद की तहसील स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, शिकारपुर और सिकंदराबाद से होकर गुजरेगा।
एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि किसानों को नियमानुसार भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न केवल बुलंदशहर बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी बढ़ने से औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है। साथ ही, किसानों को भी उनकी भूमि के बदले उचित मुआवजा मिलने से आर्थिक लाभ होगा। बताया कि शासन स्तर पर भी इस परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि निर्धारित समय में भूमि अधिग्रहण पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
इन गांवों की भूमि का किया जाएगा अधिग्रहण
खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, कपना, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, सनैता शफीपुर, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया चूहरपुर, विचौला, धरांऊ शामिल हैं। बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, हिंगथला उर्फ भावसी, चरौरा मुस्तफाबाद, सैदपुरा, इस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामनकुलां, भाईपुर, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी, पिपाला भी इस सूची में हैं। स्याना और शिकारपुर तहसीलों के भी कई गांव इस एक्सप्रेस-वे के रूट में शामिल हैं।
प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम अधिग्रहण किया जाएगा। - प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन।