फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The mother-daughter abuse lawyer Tea drinking looted, in a custody

वकील की मां-बेटी को नशीली चाय पिलाकर लूटा, एक हिरासत में

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The mother-daughter abuse lawyer Tea drinking looted, in a custody
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता की पत्नी और पुत्री समेत तीन महिलाओं को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर घर में रखी नगदी व जेवरात लूट लिए। आरोपी एक ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग कराने वाले युवक और युवती हैं। अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। कैलाशपुरी निवासी एडवोकेट गिरिराज किशोरी पुत्र गोपी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री नेहा राजेबाबू रोड स्थित एक संस्थान में एमआर की ट्रेनिंग ले रही है।
विज्ञापन


नेहा को भावना उर्फ भारती पुत्र प्रवेश निवासी गांव नैथला हसनपुर थाना कोतवाली देहात, अमित पुत्र सुभाष निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद संस्था पर ट्रेनिंग दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

े इसी कारण भावना उर्फ भारती व अमित का घर पर आना-जाना था।

26 अक्तूबर 2016 को गिरिराज किशोरी के पास कचहरी में पड़ोसी मदनपाल सिंह मलिक का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी, मदनपाल की पत्नी उर्मिला तुम्हारे घर में बेहोश पड़ी है। फोन सुनकर गिरिराज किशोरी घर पहुंचे तो देखा कि बेटी नेहा बदहवाश स्थिति  में थी।

 मदनपाल ने अपनी पत्नी उर्मिला और गिरिराज किशोरी की पत्नी पुष्पा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पुष्पा व नेहा ने बताया कि सुबह भावना व अमित घर पर आए थे। जब उन्हें चाय दी तो उन्होंने कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी।

बेहोश होने पर भावना व अमित घर में रखे 10 हजार रुपये व लाखों के जेवरात निकालकर ले गए। इसके बाद गिरिराज किशोरी ने ट्रेनिंग सेंटर से अमित पुत्र सुभाष को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

बाइक सवार दंपति से लूटे जेवर-नगदी
औरंगाबाद (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गांव पिपाला रजवाहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल दंपति से जेवर और नगदी लूट ली। औरंगाबाद और अगौता थाना पुलिस सीमा विवाद में काफी देर तक उलझती रही। अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगली निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमबाला आंगनबाड़ी पद पर कार्यरत है।

शनिवार की दोपहर को राजेन्द्र सिंह अपनी पत्नी को गांव के ही प्राथमिक स्कूल से लेकर अगौता ब्लाक में बाल विकास परियोजना कार्यालय लेकर पिपाला रजवाहे के रास्ते से होकर जा रहा था।


इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपत्ति को रोका और  कनपटी पर तमंचा रख प्रेमबाला के कानों से सोने के कुंडल, दो मोबाइल समेत हजारों की नगदी और बाइक की चाबी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने कुछ देर बाद वहां पहुंचे एक युवक का मोबाइल लेकर 100 नंबर पर  सूचना दी।

काफी देर से पहुंची दो थानों की पुलिस पहुंचीं लेकिन सीमा  विवाद में उलझ गई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed