{"_id":"63ff77a9b4528a57cf04c1f4","slug":"the-missing-girl-reached-the-police-station-with-her-lover-said-she-got-married-bulandshahr-news-c-30-1-42910-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रेमी के साथ थाने पहुंची लापता युवती, बोली शादी कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रेमी के साथ थाने पहुंची लापता युवती, बोली शादी कर ली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोड़। तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती बुधवार को अचानक प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बालिग है और दोनों ने शादी कर ली है। जिसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पिता ने थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव निवासी युवक पर बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगा तहरीर दी थी। मामला दर्ज करते हुए पुलिस लापता युवती की तलाश में जुटी थी। मामले में उस समय नाटकीय मोड आ गया जब बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ अचानक थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं और दोनों ने शादी कर ली है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि युवती और उसका प्रेमी दोनों बालिग हैं। दोनों ने शादी कर ली है। दोनों शादी के दस्तावेज भी साथ लाए थे। अपनी इच्छानुसार युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।