{"_id":"663faf59e0281d9d3b05ae0b","slug":"the-miscreants-ran-away-after-snatching-mobile-phone-and-documents-from-the-farmer-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103658-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसान से मोबाइल व दस्तावेज छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसान से मोबाइल व दस्तावेज छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के मुनी गांव में मोटर चोरी करने आए बदमाश ने किसान से मारपीट कर मोबाइल और दस्तावेज छीन लिया। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
अरनिया के मुनी गांव निवासी राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि वह शुक्रवार रात गांव के बाहर खेत पर बने नलकूप पर सो रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक नलकूप पर आए और मोटर खोल कर ले जाने लगे। आवाज आने पर पीड़ित किसान उठ गया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। भागते समय बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल व दस्तावेज छीन लिए, जिससे वह किसी को सूचना न सके। सीओ वरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद