{"_id":"67e18e4cdc65d9ecea0c4929","slug":"the-main-gate-of-the-district-womens-hospital-is-closed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-131405-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गेट बंद, गर्भवती को आना पड़ रहा घूमकर, पुरुष निकल रहे कूद कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गेट बंद, गर्भवती को आना पड़ रहा घूमकर, पुरुष निकल रहे कूद कर
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल का मुख्यद्वार बंद होने के कारण सोमवार को गर्भवती महिलाओं को करीब 200 मीटर घूमकर तो पुरुषों को गेट कूदकर आना पड़ा। इससे गर्भवती के साथ-साथ तीमारदारों को भी परेशानियां हुई। गेट दो दिन से बंद है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मंगलवार को गेट खुलवा दिया जाएगा।
जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 के करीब गर्भवती महिलाएं परामर्श एवं उपचार के लिए आती हैं। रविवार को मुख्यद्वार के पास नाली धंस गई। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने गेट बंद करवा दिया। सोमवार को ओपीडी खुलने पर काफी गर्भवती परामर्श लेने को पहुंचीं तो उन्हें गेट बंद मिला।
ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल के गेट से 200 मीटर घूमकर आना पड़ा। वहीं तीमारदार दीवार फांदकर आए। गर्भवती पूजा ने बताया कि गेट बंद होने के कारण 200 मीटर घूमकर जाना पड़ा। युवक तौसीफ ने बताया कि फोटो स्टेट की जरूरत पड़ने पर दीवार कूदकर आना-जाना पड़ा। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते गेट बंद किया गया है। कार्य पूरा होने पर गेट खुलवा दिया जाएगा।