फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Kanwar Mela will be held in Anupshahr and Ramghat starting August 8.

Bulandshahar News: अनूपशहर व रामघाट में आठ अगस्त से लगेगा कांवड़ मेला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The Kanwar Mela will be held in Anupshahr and Ramghat starting August 8.
अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/अहार। सावन की शिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। अनूपशहर व रामघाट में आठ अगस्त से कांवड़ मेला शुरू हो जाएगा। दोनों जगह मेले को सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। अहार और नरौरा क्षेत्र के अलावा अन्य गंगा घाटों पर भी शिवभक्त कांवड़ भरने जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार सावन की शिवरात्रि 11 अगस्त को है। इससे पहले ही जिले के साथ आसपास के जिले अलीगढ़, मथुरा, आगरा, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जिलों के साथ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ लेने पहुंचेंगे। कांवड़ लेने के लिए सबसे अधिक भक्त रामघाट में पहुंचते हैं। इसके अलावा अनूपशहर में भी बड़ी संख्या में भक्त हर साल कांवड़ लेने पहुंचते हैं। अब समय नजदीक आते ही एक ओर जहां शिवभक्तों ने हरिद्वार व ब्रजघाट के अलावा जिले के घाटों से कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मंदिरों में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके अलावा गंगा घाट पर लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामघाट में लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लेने के साथ पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई के अलावा सुरक्षा का प्रबंध करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर व अहार समेत अन्य घाटों पर भी तैयारियां लगभग शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि चार दिवसीय कांवड़ मेला आठ अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। मेला कंट्रोल रूम कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर में बनाया जाएगा। बबस्टरगंज व मस्तरामघाट से बड़ी तादात में श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ उठाई जाएंगी। नगर पालिका द्वारा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था जनरेटरों से किए जाने तथा विद्युत सुरक्षा विभाग को दुकानों व मेला क्षेत्र में होने वाली अस्थाई प्रकाश व्यवस्था की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने तथा साफ सफाई, टेंट पब्लिक एड्रेस सिस्टम, नाव व गोताखोरों की तैनाती आदि की पर्याप्त इंतजाम करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मेले को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम समेत अन्य विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मेले को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जल्द ही कांवड़ मेले की सफलता को लेकर डीएम के अलावा अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी संबंधित विभागों की बैठक लेकर उनकी जिम्मेदारी सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed