फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Food Safety Department destroyed 100 kg of spoiled chips on the spot.

Bulandshahar News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 100 किलो खराब चिप्स मौके पर कराए नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department destroyed 100 kg of spoiled chips on the spot.
खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्टरी में कार्रवाई करती टीम। स्रोत -- विभआग
बुलंदशहर। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर में छापा मारा। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के पांच नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

वहीं, हजरतपुर स्थित फैक्टरी में नमकीन बनाने के लिए रखे करीब 100 किलो दुर्गंध युक्त खराब आलू चिप्स मौके पर ही नष्ट करा दिए गए। इसके अलावा स्याना क्षेत्र में एक डेयरी निर्माण इकाई से नमूना लेने के बाद 28 किलो वेजिटेबल फैट भी सीज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य की ओर से गठित टीमों ने दिवाली विशेष अभियान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। शुक्रवार को टीम ने अनूपशहर, बुगरासी और स्याना में कार्रवाई करते हुए कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा 100 किलो बदबूदार चिप्स को नष्ट कराया है, साथ ही 25 किलो वेजिटेबल फैट को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतपुर की नमकीन फैक्टरी में मिली खराब चिप्स
तहसील सदर क्षेत्र के हजरतपुर स्थित डायमंड फूड इंडस्ट्री में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की। यहां से नमकीन का एक नमूना और नमकीन बनाने में इस्तेमाल होने वाले राइस ब्रान रिफाइंड ऑयल का एक नमूना लिया गया। जांच के दौरान नमकीन निर्माण के लिए रखी करीब 100 किलो आलू चिप्स से बदबू आ रही थी। टीम ने उन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया।
घी और कुकिंग मीडियम के नमूने भी लिए
अनूपशहर तहसील स्थित आराध्य ट्रेडर्स से मां अंजनी ब्रांड देसी घी और तपन ब्रांड कुकिंग मीडियम (इंटर-एस्टरीफाइड वेजिटेबल फैट) के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, स्याना तहसील के बुगरासी बाजार स्थित लक्ष्मी डेयरी निर्माण इकाई से आनंद ही आनंद ब्रांड के इंटर-एस्टरीफाइड वेजिटेबल फैट का नमूना लिया गया। नमूना लेने के बाद टीम ने मौके पर भंडारित 28 किलोग्राम वेजिटेबल फैट को नियमानुसार सीज कर दिया। यह सामग्री निर्माता के 35 डिब्बों में पैक थी।

कोट ---
छापे के दौरान लिए गए सभी पांच नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का दिवाली विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। --- ममता चौधरी, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed