{"_id":"68b4812d279317e9ec016a36","slug":"the-dust-of-the-martyrs-merged-into-the-land-of-massacre-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139765-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कत्ले आम की भूमि में विलीन हुई शहीदों की रज धूलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कत्ले आम की भूमि में विलीन हुई शहीदों की रज धूलि
विज्ञापन
हुसैनीवाला से आई यात्रा का स्वागत करते विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया।
बुलंदशहर। जय हो सामाजिक संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेरणा यात्रा के माध्यम से लाई गई शहीदों की रज धूलि को रविवार को कत्ले आम (काला आम) स्थित शहीद स्तंभ पर विसर्जित कर दिया गया। रज धूलि पंजाब के हुसैनीवाला स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि से लाई गई थी।
संस्था के महासचिव परमानंद कौशिक ने बताया कि संस्था के पांच सदस्य कपिल शर्मा, संदीप भाटी, दिनेश भाटी व सचिन शर्मा हुसैनीवाला से रज धूलि समाधि से रज लेकर दादरी पहुंचे थे। यहां से संस्था द्वारा 1857 की क्रांति में दादरी क्षेत्र के नायक रहे राजा राव उमराव सिंह के प्रपाैत्र राव नीरज भाटी को रज का कलश बुलंदशहर के कत्ले आम स्थित शहीद स्तंभ पर विसर्जित करने के लिए सौंपा गया। रज धूलि सबसे पहले नुमाइश ग्राउंड में पहुंची। यहां पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, अनिल सिसौदिया और सुंदरपाल तेवतिया के नेतृत्व में लोगों ने रज धूलि का स्वागत किया।
यहां से रज धूलि के कलश को देशभक्ति गीतों के बीच कल्ते आम चौराहा स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर पहुंचे। जहां राव नीरज भाटी ने रज कलश से भगत सिंह की प्रतिमा को तिलक किया और पावन भूमि में विसर्जित कर दिया। इस दौरान दीपक शर्मा, वरिष्ठ कवि अक्षय प्रताप, पीके शर्मा, सुरजीत आदि माैजूद रहे। संवाद