फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The District Magistrate issued instructions to inspect the construction and materials of the composite school.

Bulandshahar News: डीएम ने कंपोजिट विद्यालय के निर्माण और सामग्री की जांच के दिए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate issued instructions to inspect the construction and materials of the composite school.
खुर्जा। तहसील क्षेत्र के जहानपुर गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय (कक्षा प्राइमरी से 12वीं) का सोमवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के निर्माण कार्य को नवंबर तक पूरा करने और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य व सामग्री की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जहानपुर गांव में करीब 24.38 करोड़ रुपये की लागत से कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जो लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो गया है। काम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस गाजियाबाद से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें कक्षाएं, प्रयोगशाला, आवास, शौचालय, हॉल और अन्य कक्ष शामिल हैं। भवन में दीवार और छत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। स्कूल के पास से हाइटेंशन लाइन को हटाने के कार्य के चलते तीन महीने से निर्माण कार्य प्रभावित रहा। डीएम ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

पॉलीटेक्निक में एक्सीलेंस केंद्र के निर्माण पर नाराजगी जाहिर की :-
खुर्जा जटिया पॉलीटेक्निक में निर्माणाधीन एक्सीलेंस केंद्र के निर्माण कार्य का डीएम ने निरीक्षण किया। इसका निर्माण कार्य 22 अप्रैल 2027 तक पूर्ण होना है। इसकी अनुमानित लागत सात करोड़ रुपये है। कार्य में देरी होता देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed