फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The devotees were mesmerized by the story of Shiva-Parvati's marriage.

Bulandshahar News: शिव-पार्वती विवाह की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए भक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
The devotees were mesmerized by the story of Shiva-Parvati's marriage.
​शिकारपुर क्षेत्र के गांव बड़ी मिल्क भटोला में क​था सुनाते कथा व्यास। संवाद
शिकारपुर। गांव बड़ी मिलक भटोला में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथा व्यास योगीराज देवेंद्र कुमार महाराज ने श्रद्धालुओं को शिव विवाह और ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि पर्वतराज हिमालय की तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्होंने पर्वतराज को बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बड़े होने पर पर्वतराज को उनकी शादी की चिंता सताने लगी। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने उन्हें भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया।
विज्ञापन

बताया कि विमाता द्वारा तिरस्कृत किए जाने पर बालक ध्रुव पांच वर्ष की आयु में भगवान विष्णु को प्राप्त करने के लिए जंगल में तपस्या करने निकल पड़े। उनकी दृढ़ भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने मात्र छह महीने में उन्हें दर्शन दिए और कृतार्थ किया। कथा के दौरान रणजीत सिंह सिरोही, उमेश सिरोही, मनोज मास्टर, सतवीर सिंह व जोगिंदर सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed