{"_id":"589618ca4f1c1bc64fe81d97","slug":"the-death-of-the-young-man-in-road-acccident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से बाइक द्वारा खुर्जा में ननिहाल आ रहे युवक की बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि कार सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत की सूचना परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गौरव और आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान आदर्श की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायल गौरव को मेरठ रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही आदर्श के परिवार में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी श्यौपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आजाद नगर दिल्ली निवासी आदर्श(20) पुत्र अजय शनिवार सुबह पैशनप्रो बाइक से खुर्जा में अपनी ननिहाल जा रहा था। वहीं सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव प्राणगढ़ निवासी प्रेमचंद पुत्र किशनलाल अपने पुत्र गौरव के साथ कार से बहन को चोला चौराहे पर छोड़कर गांव लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे गांव शाहपुर के पास उनकी आइटेन कार और आदर्श की बाइक में भिड़ंत हो गई।