Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The day after her daughter's departure, her mother died in an accident

Bulandshahar News: बेटी की विदाई के अगले दिन मां की हादसे में माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
The day after her daughter's departure, her mother died in an accident
डिबाई में सड़क हादसे में मृतका चंद्रवती का फाइल फोटो।
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइक सवार ननद-भाभी को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी ननद गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका ने दो दिन पूर्व ही अपनी बड़ी बेटी को शादी के बाद ससुराल विदा किया था।
विज्ञापन

गांव मौसमपुर अतरौली, अलीगढ़ निवासी देवीराम सिंह का पुत्र मनोज (22) शुक्रवार सुबह अपनी मामी चंद्रवती (40) और उनकी ननद कमलेश (50) के साथ बाइक से भीमपुर दोराहे स्थित एक नर्सिंग होम गया था। वहां वे परिवार के ही एक नवजात और जच्चा को देखकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक कर्णवास मार्ग पर गांव रहमापुर मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे मिट्टी से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंद्रवती और कमलेश सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल कमलेश को बेहतर इलाज के लिए बुलंदशहर हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में कामयाब रहा।
चंद्रवती की बड़ी बेटी दुर्गेश की 15 अप्रैल को शादी हुई थी और 16 अप्रैल को ही उसे ससुराल विदा किया गया था। जिस घर में अभी शादी की मिठाइयां बंट रही थीं, वहां मां की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed