{"_id":"583c74394f1c1b0c1ede58e6","slug":"the-cashless-bank-growing-resentment-in-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक हुए कैशलेस, बढ़ रहा लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक हुए कैशलेस, बढ़ रहा लोगों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पर्याप्त मात्रा में नई करेंसी नहीं आने के कारण जिले के अधिकांश बैंक खाली हो गए हैं। जनपद के लीड बैंक पीएनबी के पास करेंसी खत्म हो चुकी है। भारतीय स्टेट बैंक से उधार लेकर काम चलाया गया, लेकिन दोपहर तक वह पैसा भी खत्म हो गया। इसके कारण खाली पड़े बैंकों में अफसर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने में जुटे रहे।
जनपद के लीड बैंक पीएनबी के पास नगदी ही नहीं बची है। रिजर्व बैंक की तरफ से नगदी जारी नहीं होने के कारण हालात बिगड़ गए। सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक से 10 करोड़ रुपये लेकर पीएनबी की शाखाओं में भेजे गए , लेकिन यह रकम दोपहर तक ही निपट गई।
विज्ञापन
अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए। नई करेंसी के लिए बैंकों पर अफरा-तफरी मच गई। हर कोई पैसे निकालने को आतुर था, लेकिन करेंसी नहीं होने के कारण बैंक अफसरों ने आक्रोशित हो रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं जिले में अभी तक 500 रुपये का नया नोट भी नहीं आ सका है।
विज्ञापन
अफसरों ने मंगलवार तक नई करेंसी आने की उम्मीद जताई है। लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि रिजर्व बैंक की तरफ से नई करेंसी नहीं आने के कारण बैंकों में पैसा निपट गया। एसबीआई से 10 करोड़ रुपये उधार लेकर पैसे बांटे गए। उम्मीद है कि मंगलवार को नई करेंसी आ सकती है।