फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The bank officials who went to give notice were taken hostage and beaten by the defaulter

Bulandshahar News: नोटिस देने गए बैंक अधिकारियोंं को बकाययेदार ने बंधक बनाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
The bank officials who went to give notice were taken hostage and beaten by the defaulter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। आसफपुर में बकाये का नोटिस देने गए सहकारी ग्राम विकास बैंक के अधिकारियों को बकायेदार ने बंधक बनाकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों के आने पर आरोपी ने अधिकारियों को छोड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड खुर्जा शाखा के सहायक फील्ड अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि बैंक की ओर से राजस्व वसूली को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में सभी बड़े बकायेदारों की नीलामी की घोषणा की गई थी। इसी के कारण आसफपुर गांव निवासी देवराज पुत्र राजवीर पर एक लाख रुपये अधिक का बकाया था। उनको नोटिस देने के लिए शिवकुमार और शाखा आंकिक चैतन्य कुमार गौतम गए थे। जहां पर शिवकुमार ने पहले जबरन घर में बंद कर लिया। वहां दोनों की पिटाई की। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर पीड़ितों को घर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सीओ खुर्जा वरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed