फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The appointment of the chairman are not allowing hygienists

चेयरमैन नहीं होने दे रहे सफाईकर्मी की नियुक्ति

Sat, 03 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
The appointment of the chairman are not allowing hygienists
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के निर्णय और फिर जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद चेयरमैन बुगरासी सफाई कर्मचारी को नियुक्ति नहीं दे रहे हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में बुगरासी नगर पंचायत के ईओ ने यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चेयरमैन सफाई कर्मी के साथ निजी खुन्नस निकाल रहे हैं। वहीं, चेयरमैन ने मामले को हाईकोर्ट में लंबित होने की बात कही।

विज्ञापन

 
नगर पंचायत बुगरासी में संविदा सफाईकर्मी के पद पर तैनात श्याम सिंह जाटव ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया था कि उसे चेयरपर्सन द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से हटा दिया गया। इसकोे लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसमें हाईकोर्ट ने नियुक्ति के आदेश किए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्णय के बाद 28 मार्च 2016 को जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने नगर पंचायत बुगरासी के ईओ और चेयरपर्सन को पत्र लिखकर मामले में लापरवाही और उदासीनता न बरतते हुए तय समय सीमा के भीतर मामले के निस्तारण कर आख्या सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद आज तक कर्मचारी को नियुक्ति नहीं दी गई। संविदा सफाईकर्मी की नियुक्ति को लेकर चेयरपर्सन ने जहां मामला हाईकोर्ट में होने की बात कही है, तो ईओ ने चेयरपर्सन की निजी खुन्नस के कारण नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed