फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The Amavasya of Purushottam Maas begins this afternoon.

Hapur News: आज दोपहर से लगेगी पुरुषोत्तम मास की अमावस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The Amavasya of Purushottam Maas begins this afternoon.
ब्रजघाट। पुरुषोत्तम मास की अमावस्या रविवार (आज) की दोपहर से लगेगी। वहीं, उदया तिथि में सोमवार को स्नान, दान एवं अन्य धार्मिक कर्मकाड़ किए जाएंगे। सोमवार को होने के कारण इस अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित राजकुमार लालू ने बताया कि अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) की अमावस्या का आगमन 14 जून को दोपहर 12.19 मिनट के बाद होगा जो सोमवार की सुबह 8.23 बजे तक रहेगी। हिंदू धर्म में प्रत्येक पर्व उदया तिथि के अनुसार मनाया जाता है। जिस कारण अमावस्या का स्नान, दान, पितरों के लिए तर्पण समेत अन्य धार्मिक क्रियाकलाप सोमवार को होंगे।
विज्ञापन

बताया कि सनातन धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या का अपना महत्व है, लेकिन सोमवती अमावस्या विशेष फलदायी मानी जाती है। इस पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने के साथ ही भगवान विष्णु और शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पूजन करना फलदायी है। इससे पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गंगानगरी में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

सोमवती अमावस्या पर गंगानगरी ब्रजघाट के साथ ही क्षेत्र के कार्तिकेय घाट, पुष्पावती पूठ पर गंगा भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। जिसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि हाईवे पर जाम संभावित स्थानों पर यातायात कर्मियों और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। गंगा तट और बाजारों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की भी व्यवस्था रहेगी।


- तट पर मौजूद रहेंगे गोताखोर, बैरिकेडिंग कराई जा रही दुरूस्त

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा में बैरिकेडिंग दुरूस्त कराई जा रही है। इसके अलावा तट पर नाविक-गोताखोरों भी रहेंगे। कर्मियों को गंगानगरी में सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed