{"_id":"681f8b0c9625c20206010c59","slug":"the-accused-of-shooting-and-injuring-the-businessman-has-been-arrested-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105398-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: व्यापारी को गोली मारकर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: व्यापारी को गोली मारकर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगर के जेवर बस अड्डे पर दुकान पर बैठे किराना व्यापारी सुरेशचंद को 30 अप्रैल की शाम गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहा।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में पुलिस टीम ककोड़ रोड पर जौली गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव जौली की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
मौके से गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली निवासी सुमित के रूप में हुई। आरोपी से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, बिना नंबर की बाइक बरामद की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के एक साथी गांव जौली निवासी नितिन को गत बुधवार को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया था। आरोपियों ने उधार देने से इन्कार करने पर घटना को अंजाम दिया था। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।