फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The accused had pushed the constable who came in civil dress and ran away

Bulandshahar News: सिविल ड्रेस में आए सिपाही को धक्का देकर भागा था आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
The accused had pushed the constable who came in civil dress and ran away
बुलंदशहर। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव चेहला में दुष्कर्म के आरोपी के भागने के मामले में नया मोड़ सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर आरोपी अफजाल का सिविल ड्रेस में पहुंचे सिपाही को धक्का देकर भागने का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रकरण में पूर्व में थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 11 लोगों पर आरोपी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को चेहला के ग्राम प्रधान रउफ खान के पिता फारुख अली खान ने एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में फारुख अली खान ने बताया कि उनका बेटा रउफ खान वर्तमान में गांव का प्रधान है। तीन दिन पहले रउफ खान ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था, तभी गांव निवासी युवक इनाम ने फोन करके बुला लिया। जहां, पहले से ही सिविल ड्रेस में मौजूद सिपाही एक युवक अफजाल को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था, जिस पर प्रधान ने सिपाही से इसका कारण पूछा।
विज्ञापन

सिपाही ने कोई भी जानकारी देने से इन्कार करते हुए थाना प्रभारी से फोन पर उनके पुत्र की बात करा दी। थाना प्रभारी से बातचीत करने के बाद प्रधान ने अफजाल को ले जाने के लिए बोल दिया। इसी दौरान आरोपी अफजाल सिपाही को धक्का देकर छत के रास्ते भाग गया। प्रधान और सिपाही ने आरोपी को रोकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रधान के पिता ने पुलिस पर उनके पुत्र प्रधान रउफ व अन्य ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने दबिश के नाम पर घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की है। उन्होंने पूरे मामले की विशेष टीम गठित कर व निष्पक्ष जांच करा कर उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed