{"_id":"cc7fbd3eebc37cf7d608f6391db48a82","slug":"tension-in-shikarpur-due-to-election-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव को लेकर सुरजावली गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव को लेकर सुरजावली गांव में तनाव
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी चुनाव में शराब बांटने की सूचना पर सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में माहौल गरमा गया। एक प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार रात थाने में ही रोक लिया।
सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक अनिल शर्मा को भी थाने में ही रोक लिया गया। हालांकि पूर्व विधायक ने खुद को थाने में रोकने से इनकार किया है।
बाद में पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों से आचार संहिता को लिखित आश्वासन भी ले लिया। घंटों चले ड्रामे के बाद प्रत्याशियों और पूर्व विधायक को पुलिस ने जाने दिया। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव सुरजावली में मुकुट शर्मा, अनुपम पत्नी नीरज उर्फ योगेंद्र शर्मा और पूर्व विधायक अनिल शर्मा के बेटे कुश की पत्नी प्रियंका शर्मा प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार शाम गांव के ही एक युवक को एक प्रत्याशी के पति ने शराब बांटने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। यह जानकारी जब दूसरे पक्ष को हुई तो वह समर्थकों संग आरोपी के घर पहुंचा। इससे तनाव होने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
इसके बाद सभी प्रत्याशियों को थाने बुला लिया। सूचना पर पूर्व विधायक अनिल शर्मा भी थाने पहुंच गए। थाने में मौजूद तीनों पक्ष झगड़ने लगे। झगड़ा करने पर सभी को पुलिस ने थाने में ही बैठा लिया।
वहीं , पुलिस की ओर से तीनों प्रत्याशियों को पुलिस की ओर से शांतिपूवर्क चुनाव कराने की हिदायत दी। इसके बाद तीनों को थाने से जाने दिया।
वहीं, कोतवाली पुलिस ने बादशाहपुर पचगांई में सर्वेश उर्फ मूला प्रधान तथा देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शुक्रवार को जलालपुर कटोरा निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी रिंकू, विजय व प्रत्याशी पति नरेंद्र को एसडीएम जके समक्ष पेश किया। एसडीएम ने 15-15 लाख के मुचलकों में पाबंदी की कार्रवाई की।