Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperatures cross 41 degrees, heatwave warning issued

Bulandshahar News: पारा 41 डिग्री के पार, लू की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 41 degrees, heatwave warning issued
अंसारी रोड पर धूप से बचने के लिए टोपी लगाकर जाती छात्राएं और दुपट्टा लपेटकर खड़ी युवती। संवाद
बुलंदशहर। अप्रैल के चौथे सप्ताह में सूरज की तपिश से मौसम के तेवर चढ़ गए हैं। दिन में तेज धूप झुलसा रही है तो रात में गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिनभर लोग भीषण गर्मी की चपेट में रहे। सड़कों व बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा देखा गया। शुुक्रवार से लू चलने का अनुमान है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह तेज धूप के साथ हुई और दिनभर गर्मी का प्रकोप बना रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी चैन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हालत यह है कि रात में पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं तो कूलर की ठंडक भी रात दो बजे के बाद असर कर रही है। ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार को अधिकमत तापमान 41.1 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता नौ फीसदी पर पहुंच गई और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम में बदलाव और बादल छाने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में तापमान पर खास असर नहीं पड़ेगा और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed