फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temperature is 43 degrees, life is suffering due to heat wave and extreme heat.

Bulandshahar News: तापमान 43 डिग्री पर, लू और प्रचंड गर्मी से जनजीवन बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Temperature is 43 degrees, life is suffering due to heat wave and extreme heat.
खुर्जा में कॉलेज मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा रखकर जातीं छात्राएं। संवाद
बुलंदशहर। जिले में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से पूरा जिला तपती भट्टी में तब्दील हो गया। सुबह आठ बजे से ही धूप के कड़े तेवर दिखने लगे थे जबकि दोपहर होते-होते सड़कों पर निकलना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। झुलसाने वाली गर्म हवा और उमस ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसे मौसम से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण शहर के बाजारों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर के समय मुख्य बाजारों में आम दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे सिर पर गमछा, टोपी या कपड़ा बांधकर खुद को धूप से बचाते दिखे। रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। घरों के भीतर पंखों में भी राहत नहीं मिली। शाम होने पर ही लोग बाहर निकले और जरूरी काम व सामान लेने बाजार व दुकानों पर पहुंचे। रात के समय भी गर्मी अपना रंग दिखा रही है और लोग करवट बदलने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 19 फीसदी और हवा की गति 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक एक ओर जहां लू के बीच गर्मी अपना रंग दिखा रही है। अभी इस प्रचंड गर्मी से जल्द राहत नहीं मिलने वाली है। इससे बचाव जरूरी है। फसलों को बचाने के लिए किसान हल्की सिंचाई करते रहे ताकि खेताें में नमी बनी रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed