फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager raped after feeding her intoxicants

Bulandshahar News: नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped after feeding her intoxicants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक कॉलोनी कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी पास में स्थित स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। बुधवार को वह स्कूल गई थी। स्कूल से वापस घर आने के दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर तक छोड़ने के बहाने किशोरी को अपनी बाइक पर बैठा लिया और बहला फुसलाकर किशोरी को खुर्जा ले गया। खुर्जा में आरोपी ने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शाम को छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत करने गए तो वहां पर आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों ने धमकाकर उनको भगा दिया। मामले में छात्रा के पिता ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को शिकायत दी। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed