फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager missing, possibility of kidnapping

Bulandshahar News: किशोर लापता, अपहरण की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। किशोर का सुराग नहीं लगने पर शनिवार दोपहर युवक के परिजनों ने अपहरण की आशंका जता थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव महमूदपुर निवासी गौरव (17) 11 दिसंबर को अपने परिजनों से मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मैसोना अपनी मौसी के यहां जाने की बात कहकर गया था। गौरव के मैसोना जाने के विषय में फोन से संपर्क किया तो उन्होंने गौरव के आने से इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे कई स्थानों पर काफी तलाश किया तो उसका कोई सुराग नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार बताया गया है कि 6 दिसंबर को गौरव से कार सवार युवकों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया था। थाने में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। शनिवार को किशोर के परिजनों ने अपहरण की आशंका जता थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed