फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager kidnapped and gang raped, report filed

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and gang raped, report filed
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी जनवरी माह में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बीते दिनों वह अपने घर वापस लौट आई। इस दौरान उसने बताया कि पांच लोग उसका अपहरण कर अपने साथ ले गए थे और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई माह तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गत 27 जनवरी 2020 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी कोई सुराग नहीं लग सका था। वहीं, गत 11 जून 2020 को उसकी पुत्री वापस लौट आई। परिजनों को बताया कि चमन शर्मा, रवि, पवन, लल्लू व रीनू अपने साथ अपहरण कर ले गए थे। जिसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा। साथ ही आरोपियों ने कई माह तक उसके साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करते थे। साथ ही आरोपियों ने उस पर चाकू से वार कर घायल भी कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर परिजनों ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने सभी पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामला प्रारंभिक दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है। काफी पुराना मामला है, जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed