फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teenager injured in firing made for dispersing monkeys

बंदर भगाने को चलाई गोली किशोर को लगी

Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, बुगरासी
अमर उजाला, बुगरासी Updated Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
teenager injured in firing made for dispersing monkeys
चंदियाना गांव में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण ने बंदर को भगाने के लिए फायर किया, इस दौरान अपने छत पर घूम रहे 14 वर्षीय किशोर को गोली लग गई।
विज्ञापन




घायल अवस्था में किशोर को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।



वहीं, पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक रजा खान (14) पुत्र तस्लीम खान शुक्रवार सुबह अपने चाचा तहसीन खान के घर की छत पर घूम रहा था।
विज्ञापन



इसी दौरान किसी ग्रामीण ने बंदर को भगाने के लिए फायर कर दिया। फायर होते ही छत पर घूम रहा रजा खान चीखते हुए गिर पड़ा।


बंदर को भगाने के लिए ग्रामीण द्वारा चलाई गई गोली रजा खान के दाहिने पैर मे लग गई। आनन-फानन में परिजनोें ने रजा को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोली किसने चलाई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। युवक के पैर  में गोली लगने की सूचना मिली है। परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं और न ही किसी भी प्रकार की कार्रवाई चाहते हैं।

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फायर होने से संवेदनशीलता को देखते पुलिस सतर्क है। - डॉ. धर्मेंद्र यादव, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed