फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teenager dead body found

बाल संप्रेक्षण गृह में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
teenager dead body found
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बुलंदशहर। - फोटो : BULANDSHAHR
बाल संप्रेक्षण गृह में फंदे से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक किशोर का शव सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। किशोर बीते दिनों संप्रेक्षण गृह से फरार हुए पांच किशोर में शामिल था, जिसे दो दिन बाद ही बरामद कर लिया गया।
सोमवार दोपहर जिला राजकीय संप्रेक्षण गृह में गिनती के दौरान एक किशोर कम मिला। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसे जैसे-तैसे खोलकर कर्मियों ने अंदर प्रवेश किया तो देखा कि किशोर का शव पाइप से लटका हुआ है। किशोर के गले में उसके पायजामे का नाड़ा बंधा हुआ था। किशोर जिला गजरौला के थाना अमरोहा के सुल्ताननगर का रहने वाला था, जिसका एक आपराधिक मामले में थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा चालान किया गया था। उधर, किशोर का शव मिलने की जानकारी मिलने पर डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में किशोर द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी जांच
डीएम ने बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर का शव मिलने की जानकारी होते ही तत्काल संज्ञान लिया। साथ ही किशोर की मौत की जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पीड़न का लगाया था आरोप
बाल संप्रेक्षण गृह से बीते दिनों फरार हुए पांच किशोर के वापस आने पर उनसे पूछताछ की गई थी। जिस पर उन्होंने संप्रेक्षण गृह में मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए इसे ही भागने का कारण बताया था। जिसके बाद डीएम के आदेश पर एक टीम का गठन कर मामले की जांच कराई गई। टीम की जांच में मारपीट का मामला सहीं पाया गया, जिसके बाद बीते दिनों टीम की रिपोर्ट के आधार पर संप्रेक्षण गृह के रसोइया, एक सफाईकर्मी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई।

किशोर का संप्रेक्षण गृह के बाथरूम में फंदा लगा शव मिला है। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
- जगदंबा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed