फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teachers paid tribute to Dr. Neha with tearful eyes, sought justice

Bulandshahar News: शिक्षकों ने नम आंखों से दी डॉ. नेहा को श्रद्धांजलि, मांगा न्याय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. नेहा शर्मा को मंगलवार को मोमबत्तियां जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शिक्षक संघ की ओर से एनआरईसी कॉलेज से जेवर अड्डा चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें शिक्षकों के साथ छात्र, व्यापारी व अन्य राजनीति पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे। शिक्षकों ने कॉलेज प्रबंधन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग में कार्यरत प्राध्यापक डॉ. नेहा शर्मा जून 2021 से बीमार चल रही थीं। जांच में कैंसर की पुष्टि हुई थीं।
विज्ञापन

इसके बाद उनका उपचार चलने लगा। इस वजह से उनका कॉलेज आना कम हो गया था। ऐसे में कॉलेज प्राचार्य व प्रबंध समिति के सचिव ने उनका वेतन काट दिया और जबरन कॉलेज आने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि बीमारी के दौरान कठिन परिस्थिति में वेतन कटने से डॉ. नेहा मानसिक रूप से परेशान रहने लगीं। ऐसे में उनको कॉलेज ज्वाइन करना पड़ा। इसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई।
उपचार के दौरान कॉलेज प्रबंधन से शिक्षक कोष में से आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छह जनवरी को डॉ. नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से शिक्षक सदमे में हैं। इस तरह की परेशानी किसी के साथ भी हो सकती है।

ऐसे में सभी को एक साथ मिलकर डॉ. नेहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन पर हुए शोषण के विरोध में मुख्यमंत्री से जांच व कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. संध्या, छात्र नेता रघु ठाकुर, ऋषभ पंडित समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed