फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher breaks relationship after not getting Rs 15 lakh in dowry

Bulandshahar News: अध्यापक ने दहेज में 15 लाख न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी बीएसएफ जवान ने बेटी की शादी शिकारपुर निवासी अध्यापक से तय की थी। लेकिन, आरोपी दूल्हा व उसके परिजनों ने दहेज में 15 लाख रुपये न देने पर शादी से चंद दिन पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पिता ने आरोपी दहेज लोभियों के खिलाफ नगर कोतवाली में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह बीएसएफ दिल्ली में तैनात है। 14 अप्रैल 2024 को उनकी बेटी का विवाह शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी रविंद्र से तय हुआ था। रविंद्र शिकारपुर विकास खंड के विद्यालय में बतौर अध्यापक कार्यरत है। 21 अप्रैल को रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ, जिसमें एक लाख रुपये नकद, कपड़े, सोने की गिन्नी, अंगूठी आदि सामान दिया गया था। सगाई के लिए 10 जुलाई और शादी के लिए 12 जुलाई की तिथि तय हुई थी। रिश्ता तय करने के वक्त लड़के पक्ष ने कोई डिमांड नहीं की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 28 जून को युवक के पिता हरि सिंह और चाचा रोहताश का फोन आया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बेटे की शादी दूसरी जगह हो रही है, जिसमें लड़की पक्ष 30 लाख रुपये देने के लिए तैयार हैं। अगर वह उनको कार और 15 लाख रुपये देंगे तो, वह शादी करेंगे अन्यथा लड़के की शादी दूसरी जगह कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने हलवाई, मैरिज होम, कार्ड वितरण आदि सभी व्यवस्थाएं कर ली थीं। पांच जुलाई को शिकारपुर जाकर लड़के पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से उन्हें अभद्रता कर भगा दिया। पुलिस ने युवक रविंद्र, उसके पिता हरी सिंह, चाचा रोहताश, रतनपाल, हरवेजी निवासी मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा थाना शिकारपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed