फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   teacher absent from school

Bulandshahar News: दो साल रही अवकाश पर, अब चार माह से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। दो साल अवकाश पर रहने वाली शिक्षिका अब पिछले चार महीने से अनुपस्थित है। डायट प्राचार्य के निरीक्षण के बाद संबंधित शिक्षिका की रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका विदेश में रह रही है।
डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने बताया कि पिछले दिनों गांव भमरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रधानाध्यापक संतोष रानी ने बताया कि शिक्षिका ज्योति 25 अप्रैल से अनुपस्थित चल रही है। उसने छुट्टी का कोई भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है। उन्हें नहीं मालूम कि वह क्यों अनुपस्थित चल रही है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका खुलासा होने के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग और बीएसए को भेज दी गई है। वित्त एवं लेखा अधिकारी हामिद ने बताया कि जानकारी मिलने पर संबंधित शिक्षिका के रिकार्ड की जांच में पता चला कि शिक्षिका करीब दो साल पहले इस विद्यालय में तैनात हुई। उसके बाद उसने सीएल और मेडिकल लीव के माध्यम से अवकाश स्वीकृत कराए। इसके बाद शिक्षका के अनुपस्थित होने पर एक जून से वेतन जारी नहीं हो रहा है। इससे पहले नियमानुसार ही वेतन जारी किया गया है। उधर, एसएसी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय सदस्य वेद प्रकाश गौतम का कहना है कि उक्त शिक्षिका पिछले कई साल से स्कूल से अनुपस्थित चल रही है। यह शिक्षिका विभाग को बिना किसी सूचना दिए विदेश चली गई है। इस शिक्षिका को किसका संरक्षण मिला हुआ है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि शिक्षिका के लगातार अनुपस्थित रहने की जानकारी मिल चुकी है। डायट प्राचार्य की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। इसके मिलते ही जांच कराकर उक्त शिक्षिका के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता कराया जाएगा कि शिक्षिका इस समय कहां पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed